Samastipur

गजब! अब पटना के इस बड़े अस्पताल से लापता हो गयी समस्तीपुर की मरीज, तलाश में भटक रहे है परिजन, मामला दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के सरकारी अस्पतालों का हाल बेहाल है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि ये वो हकीकत है जो अमुमन समाचारों की सुर्खिया बनती रहती है। उपचार और दवाइयों से जुडी समस्याये तो आम है पर अस्पताल में इलाज का खातिर एडमिट मरीज भी लापता हो जा रहे है और परिजन तलाश में दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है। जबकि आपको बता दे बिहार के सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा पर प्रति वर्ष करोडो करोड़ खर्च होते है लेकिन सुरक्षा का क्या हाल है यह इसकी बानगी है।

हालात का अंदाजा इस बात से लगा सकते है कि यह घटना राजधानी में स्थति सूबे के सबसे बड़े अस्पतालों में शुमार अस्पताल की है। जहाँ से 4 दिन पहले एक मरीज लापता हो गया है। परिजन तलाश में भटक रहे है.अस्पताल प्रशासन मौन साधे बैठा है। थकहार कर परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

घटना के बाबत लापता मरीज रेणु देवी के बेटे दीपक कुमार ने बताया की मेरी माता जी मानसिक रोगी है। हम लोग मूल रूप से समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के शिवनगर मालीनगर निवासी है। उपचार हेतु मैंने अपनी माताजी को 9 जुलाई को आई जी आई एम एस (IGIMS) एडमिट कराया था। उपचार के दौरान 11 जुलाई की सुबह जब मै जब सो कर उठा तो मेरी मां अस्पताल के बेड पर नहीं थी। जिसके पश्चात् मैने आस-पास के लोगों से पूछताछ की साथ ही आस-पास अस्पताल परिसर में भी खोजबीन किया, पर मेरी माताजी का कुछ अता पता नहीं चला।

थक हार कर मैंने स्थानीए शास्त्री नगर थाने को सुचना देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया। माताजी की तलाश में अस्पताल प्रशासन को मैंने CCTV Footage दिखाने का ग्रह किया किन्तु लेकिन उचित सहयोग नहीं दिया गया। वही परिजन किसी अनहोनी के डर से न केवल सहम में हुए है बल्कि लापता मरीज रेणु देवी की तलाश में दर दर भटक रहे है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

5 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

8 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

13 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

13 घंटे ago