Samastipur

समस्तीपुर में पति की वीभत्स तरीके से ह’त्या मामले में पत्नी गयी जेल, प्रेमी की तलाश में पुलिस की दबिश तेज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियाँ रघुकंठ वार्ड संख्या-46 में शुक्रवार की देर रात सोनू कुमार (30 वर्ष) की हत्या मामले में मृतक की पत्नी स्मिता झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं उसके प्रेमी हरिओम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। मृतक के पिता टूनटून झा ने इसको लेकर मुफस्सिल थाने में अपनी बहू स्मिता झा और ट्यूशन शिक्षक हरिओम को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

उन्होंने बताया कि उनका पुत्र सोनू झा ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। घर की जिम्मेदारी सोनू के ही कंधे पर थी। शुक्रवार रात करीब सोनू ई-रिक्शा लेकर घर लौटा था, उस वक्त वह घर के दरवाजे पर सो रहे थे। रात में घर के अंदर क्या हुआ, उन्हें पता नहीं चला। सुबह परिवार के लोगों से घटना की जानकारी हुई।

इधर पुलिस हिरासत में स्मिता झा ने बताया कि उसका अपने पति से अक्सर विवाद होते रहता था। इस दौरान वह ट्यूशन शिक्षक हरिओम के संपर्क में आयी। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी। स्मिता के साथ उसके पति द्वारा मारपीट किया जाना हरिओम को अच्छा नहीं लगता था। इसके बाद दोनों ने सोनू को रास्ते से हटाने की सोची। शुक्रवार की रात भी जब सोनू घर आया तो वह फिर से अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा।

इसके बाद स्मिता ने फोनकर हरिओम को बुलाया। दोनों ने मिलकर सोनू के सिर पर डेगजी से वार कर बेहोश कर दिया, और जमकर उसके साथ मारपीट की। फिर सोनू को बिजली का करंट लगा दिया। इस दौरान उसके शरीर पर कई जगह चोटे दी गयी। बिजली के तार से ही उसका गला घोंट उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हरिओम वहां से फरार हो गया।

शनिवार की सुबह होने पर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली, तो पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। इस दौरान शक के आधार पर मृतक सोनू के पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया। इसके बाद सोनू की पत्नी को जेल भेज ट्यूशन शिक्षक हरिओम की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुटी हुई है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

2 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

6 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

11 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

11 घंटे ago