समस्तीपुर : केंद्र सरकार ने परिचालनिक आवश्यकताओं को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत आने वाले मुजफ्फरपुर जंक्शन- समस्तीपुर जंक्शन रेलखंड को सोनपुर मंडल से स्थानांतरित कर समस्तीपुर मंडल में शामिल किया गया है। यह निर्णय 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा।
इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा गजट अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।इस परिवर्तन के तहत मुजफ्फरपुर, नारायणपुर अनंत, सिलौत, सिहो, ढोली, दुबहा, विष्णुपुर बथुआ हाल्ट, खुदीराम बोस पूसा और कर्पूरी ग्राम सहित कुल 9 स्टेशन अब सोनपुर मंडल से हटाकर समस्तीपुर मंडल के अधीन लाए जाएंगे।
नई क्षेत्राधिकार सीमाएं इस प्रकार होंगी :
मुजफ्फरपुर- हाजीपुर रेलखंड पर सोनपुर और समस्तीपुर मंडलों के बीच क्षेत्राधिकार सीमा अब मुजफ्फरपुर- रामदयालु नगर स्टेशनों के बीच किलोमीटर 50.000 पर होगी। इसके अलावा, मुजफ्फरपुर- कपरपुरा रेलखंड पर किलोमीटर 92.800, मुजफ्फरपुर- जुब्बा सहनी के बीच किलोमीटर 0.744 और समस्तीपुर-कर्पूरी ग्राम स्टेशनों के बीच किलोमीटर 36.820 की मौजूदा सीमाएं अब समाप्त मानी जाएंगी, क्योंकि ये सभी स्टेशन अब समस्तीपुर मंडल के अधिकार क्षेत्र में होंगे।
स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इस निर्णय से न केवल प्रशासनिक सुविधा बढ़ेगी, बल्कि रेल प्रबंधन व यात्रियों के लिए संचालन और समन्वय भी सुगम होगा।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…