Samastipur

मोहनपुर में बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा के निर्देश पर सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव ने मोहनपुर क्षेत्र में संभावित बाढ़ से निपटने को लेकर पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विभागीय मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत चयनित राहत शिविरों की स्थिति, पॉलीथिन शीट एवं निजी नावों की उपलब्धता, साथ ही आपदा संपूर्ति पोर्टल पर प्रभावित परिवारों की सूची की अद्यतन प्रक्रिया की जांच की गई। अंचलाधिकारी को बाढ़ पूर्व तैयारी योजना 2025 के अंतर्गत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान तटबंधों का स्थल निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण में कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता एवं जल निस्सरण विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने कहा कि आपदा से पहले की गई तैयारी ही सबसे बड़ा बचाव है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता हेतु नागरिक जिला आपातकालीन संचालन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

जिला आपातकालीन संपर्क सूत्र :

मोबाइल: +91 9470090940

लैंडलाइन: +91 6274225065

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

52 मिनट ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

5 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

16 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

16 घंटे ago