Samastipur

महिला से मारपीट करने व शराब कांड के दो अलग-अलग मामले के आरोपी को बिथान पुलिस ने गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने एक बार फिर त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इन दोनों पर अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज थी और न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका था।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ठठेरबा और मरथुआ गांव में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपी छुपे हुए हैं। सूचना मिलते ही विशेष छापेमारी टीम गठित की गई और दोनों गांवों में एक साथ कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने ठठेरबा निवासी गोपाल पासवान और मरथुआ के ललन सदा को गिरफ्तार कर लिया।

गोपाल पासवान पर एक महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और अशोभनीय व्यवहार का गंभीर आरोप है, जबकि ललन सदा के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस को इन दोनों की लंबे समय से तलाश थी, लेकिन ये बार-बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहे थे।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस की रणनीति, सतर्कता और तत्परता की वजह से यह सफलता मिली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में आपराधिक तत्वों में हड़कंप है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्यात से खुलेगा कारोबार व रोजगार का द्वार, MSME कार्यशाला में उद्यमियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

समस्तीपुर : स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, कारोबार के विस्तार और रोजगार सृजन…

51 मिनट ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता बैठक, रूफटॉप सोलर और सब्सिडी की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने के…

59 मिनट ago

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

1 घंटा ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

10 घंटे ago