समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर चौक के पास एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े झपट्टा मारकर सोने की चेन छिन लिया। पीड़िता की पहचान धरमपुर वार्ड संख्या-5 निवासी मुन्ना सिंह की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में की गई है।
घटना उस वक्त हुई जब पूजा कुमारी बाजार से अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह धरमपुर चौक के समीप पहुंचीं, पीछे से आए दो अज्ञात युवक तेज रफ्तार बाइक पर सवार होकर आए और अचानक उनके गले से लगभग दो भर वजन के सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…
समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…
समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…
ईरान संकट के बीच देश में एलपीजी को लेकर मारामारी की खबरों के बीच सरकार…
बिहार की पटना हाईकोर्ट ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि वाहन से बहुत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…