Samastipur

रोसड़ा स्टेशन के जीर्णोद्धार व अमृत भारत एक्सप्रेस समेत अन्य लंबी दूरी के ट्रेनों के ठहराव को लेकर अनशन जारी

समस्तीपुर/रोसड़ा : अपनी मांगों को लेकर रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार को भी अनशनकारी युवा अनशन पर डटे रहे। जिनकी हालत नाजुक होती जा रही है। रेल प्रशासन की पहल पर अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ सुनील कुमार ने अनशन स्थल पहुंच कर अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की।

अनशन पर बैठे युवा मनीष पासवान, आकाश गाड़ा, आमिर आदिल एवं शिवराज यादव का ब्लड प्रेशर आदि जांच कर कहा कि इन लोगों को ओआरएस का घोल एवं ग्लूकोज लेने की अति आवश्यकता है। नहीं लेने पर इन्हें दिक्कतें हो सकती है। उन्होंने सभी अनशनकारियों को अस्पताल ले जाकर इलाज करने की आवश्यकता बताई। परंतु अनशनकारी अनशन स्थल छोड़ कर कहीं अन्यत्र जाने को तैयार नहीं हुए। डॉक्टर भी इन लोगों को बगैर इलाज किए छोड़ कर चले गये।

शनिवार की रात अनशनकारियों से बातचीत के लिए रेल प्रशासन की ओर से अधिकारी पहुंचे। अनशनकारियों से ज्ञापन लेकर रेलवे बोर्ड तक पहुंचाने का आश्वासन देते रहे। परंतु अनशनकारी लिखित आश्वासन देने की बात पर डटे रहे। फिलहाल नतीजा सिफर रहा। अब तक कोई सकारात्मक नतीजा निकल कर सामने नहीं आया है।

युवाओं ने कहा कि जब तक ट्रेन के ठहराव एवं अन्य मांगों पर अमल नहीं किया जाता है तब तक अनशन जारी रहेगा। मनीष पासवान ने कहा कि पूर्व में भी कई बार रेलवे प्रशासन को आवेदन और ज्ञापन दिया। परन्तु कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। इस उपेक्षा से आक्रोशित होकर और जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अनशन का कदम उठाना पड़ा।

इधर, अनशन को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल के निरीक्षक अविनाश करोसिया, अपराध और सूचना शाखा निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, हसनपुर ओपी इंचार्ज लाल बाबू राम, सहायक निरीक्षक संजीत कुमार अनशन पर बैठे युवाओं से बातचीत करने पहुंचे। उन्होंने युवाओं से इस आंदोलन के कारणों को विस्तार से जाना और उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। युवाओं ने रेलवे इंस्पेक्टर को बताया कि अमृत भारत योजना के तहत रोसड़ा स्टेशन को विकसित करने की मांग की जा रही है। परंतु अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस समेत कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों का स्टॉपेज रोसड़ा स्टेशन पर देने की मांग भी लंबे समय से लंबित है। यह संवाद आंदोलन को एक सकारात्मक दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है। युवा उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी आवाज जल्द ही ऊपर तक पहुंचेगी। उनकी जायज मांगें पूरी होगी।

मौके पर अंकित पटेल, सिद्धार्थ सिंह, नौशाद अली अंसारी, रवि रंजन, मिश्रा बारूद, रवि शर्मा, विकेश कुशवाहा, प्रिंस शर्मा, नीतीश नायक, गौरव चौहान, मो. हसीम आजाद, मनीष कुशवाहा, करण चौहान, रणजीत चौहान, असद अली, नीतीश कुमार, प्रकाश पासवान, अभिषेक सिंह, राहुल कुमार, शुभम कुमार, डीके आर्यन, राज दास, कृष्णा दास, दीपक बरनवाल, संजीव कुशवाहा, गौरव शर्मा, मुकेश नायक आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

2 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

7 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

8 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

9 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

9 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

10 घंटे ago