समस्तीपुर/कल्याणपुर : रविवार शाम मुहर्रम के ताजिया जुलूस में शामिल डीजे वाली गाड़ी बिजली के पोल से टकरा गई। इस दौरान पुराना सीमेंट का खंभा टूटकर गिर गया। हादसे में ताजिया जुलूस देख रहा बच्चा खंभे के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मो. एहसान के बेटे मो. तौफीक (8 वर्ष) के रूप में की गई है।
मृतक के चाचा मो. इम्तियाज ने कहा कि मेरे गांव में जुलूस निकाला गया था। डीजे का चालक नशे में था। इस कारण वाहन बिजली के पोल से टकरा गया और पोल आधा टूटकर गिर गया। जिससे मेरे भतीजे के सिर में चोट लग गई। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मंजिल मुबारक गांव की है। आसपास के लोग बच्चे को पास के अस्पताल ले जा रहे थे, पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद डीजे चालक मौके से फरार हो गया। इधर घटना की सूचना पर कल्याणपुर थाने की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…
बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…