Samastipur

डायट पूसा में डिजिटल विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट), पूसा में डिजिटल विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन प्राचार्य डॉ.श्वेता सोनाली, वरीय व्याख्याता अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप् से दीप प्रज्जवलित कर की। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि माईक्रो इम्प्रुवमेंट प्रोजेक्ट के तहत दीक्षा मंच के महत्व को समझ कर रोचक, प्रभावशाली एवं व्यवहारिक कोर्स बनाने की जरूरत है। जिससे स्कूली बच्चे बेहतर तरीके से इसे सीख सके।

इसे बनाने में संस्थान के प्रतिभावान व उर्जावान शिक्षक सक्षम हैं। वे अपनी लगन व निष्ठा से दीक्षा मंच के लिए एक प्रभावशाली एवं व्यवहारिक कोर्स का निर्माण बेहतर तरीके से कर सकेंगे। वरीय व्याख्याता अनिल कुमार ने कहा कि यह कार्यशाला राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, बिहार, पटना से दिये गये विषय मापन कौशल और स्थानीय शब्दावली विकास पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषा और शब्दों के माध्यम से, मापन को सरल गतिविधियों से बच्चों तक पहुंचाया जा सकता है। जिससे उनकी संकल्पना स्पष्ट हो सके। दीक्षा के तकनीकी विशेषज्ञ ऋतुराज जयसवाल ने कहा कि प्रारंभिक कक्षाओं में इन जटिल अवधारणाओं को सरलता से समझाने के तौर-तरीको पर कार्य किया जा रहा हैं।

इस कार्यशाला में समस्तीपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों से चयनित शिक्षकों ने भाग लिया। जिनमें प्रमुख रूप से रजनी, रानी, सत्यम पाल, कुमारी अंजलि, विनोद कुमार, शांति स्वरूप, हसन आबिद आदि शामिल हैं। कार्यशाला में कोर्स निर्माण से जुड़ी तकनीकी, शैक्षणिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को रोचक और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

6 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

7 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

10 घंटे ago