Samastipur

थाने में अपराधी पैसा पहुंचा रहे, तभी तो प्रशासन… नीतीश की पुलिस पर बरसे चिराग पासवान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में एनडीए के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग पर भी बड़ा हमला बोला। उन्होने कहा नीतीश की पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में पुलिस और अपराधियों की मिलीभगत है। तभी अपराधी बच जाते हैं। घूसखोरी का पूरा धंधा चल रहा है। थाने में अपराधियों द्वारा पैसा दिया जाता है। इसलिए प्रशासन चुप रहता है। ये सरासर गलत है। इस पर जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।

लोजपा आर के अध्यक्ष और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान ने खासतौर पर पटना में लगातार एक के बाद एक हो रही हत्याओं को लेकर चिंता जाहिर की। इससे पहले पारस अस्पताल में हुए हत्याकांड को लेकर बिहार पुलिस के ADG हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन के उस बयान की भी आलोचना की थी। जिसमें उन्होने कहा कि पिछले कई सालों से यह ट्रेंड रहा है। जब तक बरसात नहीं होती है, तब तक ये सिलसिला जारी रहता है। अप्रैल, मई-जून के महीने में वर्षों से ज्यादा मर्डर होते आए हैं। क्योंकि ज्यादातर किसानों के पास कोई काम नहीं होता है। बरसात होने के बाद किसान समाज के लोग व्यस्त हो जाते हैं।

जिस पर चिराग ने ट्वीट कर कहा था कि एडीजी कुंदन कृष्णन का बयान अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे अन्नदाता किसानों को अपरोक्ष रूप से हत्यारा बताना न सिर्फ उनके मान-सम्मान का अपमान है। बल्कि उनके त्याग और परिश्रम का भी अनादर है। अपराधियों पर शिकंजा कसने के बजाय बिहार पुलिस का ध्यान बेवजह के बयानों पर ज्यादा है, जो बेहद चिंताजनक है। प्रशासन को अपनी प्राथमिकता स्पष्ट करनी चाहिए। इससे पहले चिराग की पार्टी के जमुई से सांसद और जीजा अरुण भारती समेत खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा ने भी कानून व्यवस्था पर नीतीश सरकार को घेरा था। और यूपी की योगी सरकार से सीख लेने तक की नसीहत दे डाली थी।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

6 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

7 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

20 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

20 घंटे ago