बिहार चुनाव के मद्देनजर 12817 नए पोलिंग बूथ का गठन हुआ है। जिसके बाद अब राज्य में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 90,712 हो गई है। जिसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार ने साझा की है। उन्होने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान प्रति मतदान केन्द्र अधिकतम 1200 निर्वाचकों के निर्धारित मानक के अनुसार बिहार राज्य में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया संपन्न की गई है।
इस प्रक्रिया के तहत सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुझाव प्राप्त किए गए। इन सुझावों के आधार पर मतदान केन्द्रों की पुनर्संरचना का प्रस्ताव तैयार कर भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। जिसे आयोग द्वारा 18 जुलाई को अनुमोदित कर सूचित किया है। इससे पहले राज्य में कुल 77,895 मतदान केन्द्र थे।
आयोग से प्राप्त अनुमोदन के बाद 12,817 नये मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई है, जिससे अब बिहार में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 90,712 हो गई है। इनमें से 12,479 मतदान केन्द्र उसी भवन या परिसर में स्थापित किए गए हैं, जबकि केवल 338 मतदान केन्द्रों की जगह नजदीकी परिसर में ट्रांसफर की गई है।
नवनिर्मित मतदान केन्द्रों की जिलावार सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ आयोजित बैठक के दौरान साझा की गई है। इसके अतिरिक्त, सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वो इन नये मतदान केन्द्रों की जानकारी सभी राजनीतिक दलों को अविलंब उपलब्ध कराएं तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि हर मतदाता तक यह जानकारी समय पर पहुंच सके।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…