समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकबिदुलिया फतेहगंज में बेटे ने अपने शागिर्द के साथ मिलकर जान मारने की नीयत से अपने बाप पर ही गोली चला दी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। गोली चलने से इलाके में दहशत का माहौल कायम है। पीड़ित पिता बैजनाथ पोद्दार उर्फ माखनु पोद्दार ने इस मामले में स्थानीय थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है।
आवेदन में कहा गया है कि उसका बेटा अपने दोस्तों के साथ हमेशा पी-खाकर मारपीट करते रहता है। विरोध करने पर उसके बेटे और उसके सहयोगियों द्वारा उन पर फायरिंग की गयी है। इस मामले में पुत्र रूपेश कुमार व उसके सहयोगी अंशु मालाकार के साथ चार अज्ञात व्यक्ति को आरोपित करते हुए कहा है कि घटना के समय वह पैदल सिवान चौक चकबिदुलिया से चाय नाश्ता करके घर वापस जा रहा था।
इस बीच रात करीब 8 बजे के करीब पप्पू कुमार शाह के कपड़े के दुकान सामने पहले से घात लगाये आरोपित इंतजार कर रहे थे। इसी बीच सड़क पर हत्या करने की नियत से दो राउंड फायर की गयी। आरोपित पूर्व से ही जान से मार देने की धमकी बार-बार देता था। मेरे पुत्र रूपेश कुमार प्रत्येक दिन दारु शराब पीता है और पीने के बाद घर पर आकर गाली-गलौज करते रहता है। मना करने पर मारपीट करता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…