समस्तीपुर : तेज हवा और झमाझम बारिश ने गुरुवार को दिनभर शहर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह से ही शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा। बिजली विभाग के अनुसार, तेज हवा और बारिश के कारण कई जगहों पर फीडरों में फॉल्ट आ गए, जिसे दुरुस्त करने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। बिजली विभाग की टीमें बारिश थमने के बाद फॉल्ट की तलाश में जुटीं, लेकिन 33केवीए और 11केवीए लाइनों की क्रॉसिंग के कारण सुरक्षा के मद्देनजर कई इलाकों में सप्लाई रोकनी पड़ी। दोपहर बाद धीरे-धीरे बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश शुरू हुई।
रेलवे ने लगुनियां पावर हाउस की 33केवीए लाइन को कट कर वैकल्पिक आपूर्ति शुरू की, मगर लगुनियां पीएसएस पूरी तरह बंद होने से टाउन वन समेत कई फीडर प्रभावित रहे। हालांकि ई-पावर हाउस और मोहनपुर पावर हाउस से कुछ फीडरों को जोड़कर रोटेशन के आधार पर बिजली देने की व्यवस्था की गई, लेकिन इससे उपभोक्ता संतुष्ट नहीं दिखे। टाउन टू और ताजपुर रोड फीडर संख्या छह पर बिजली बार-बार आने-जाने से लोगों में रोष व्याप्त हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार लगुनियां पावर हाउस के 5एमवीए ट्रांसफार्मर में सीटी ब्लास्ट हो गया और पैनल में पानी घुसने के कारण नमी आ गई, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभाग ने मोहनपुर और ई-पावर हाउस से कुछ हिस्सों को जोड़कर किसी तरह रोटेशन पर बिजली दी। शहरवासियों का कहना है कि पहले ऐसी समस्या केवल ग्रामीण इलाकों में होती थी, लेकिन अब शहरी क्षेत्रों में भी बारिश के साथ ही बिजली की आंख-मिचौली आम हो गई है। लोगों ने सवाल उठाया कि हर साल मेंटेनेंस के नाम पर लाखों खर्च किए जाते हैं, लेकिन हल्की बारिश में ही बिजली क्यों चली जाती है? बारिश से भले ही तापमान में गिरावट आई हो, लेकिन बिजली गुल रहने से पंखे, इन्वर्टर और जलापूर्ति भी ठप हो गई, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई।
समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…
समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…