समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 15 जुलाई को सरायरंजन प्रखंड के मणिका और मुसापुर गांव आएंगे। यहां वे 364.38 करोड़ की दो विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पहले उनका दौरा 14 जुलाई को तय था, लेकिन बाद में तारीख बदल दी गई। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खजुरी गांव में हेलीपैड बनाया गया है। यहां से वे सड़क मार्ग से मणिका गांव जाएंगे। वहां 42.31 करोड़ की लागत से मणिका एसएच 88 से विक्रमपुर एनएच 322 वाया श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी बायपास पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।
इसके बाद मुसापुर में 322.07 करोड़ की लागत से बलान और जमुआरी नदी के गाद उड़ाही कार्य की शुरुआत करेंगे। शिलान्यास स्थल के आसपास सड़क निर्माण, रंग-रोगन और अन्य विकास कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए इलाके की बेरिकेडिंग कर दी गई है। सोमवार को जिले के वरीय अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया।
समारोह में कई मंत्री और सांसद शामिल होंगे। इनमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद शांभवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, एमएलसी मदन मोहन झा, तरुण कुमार शामिल होंगे।
समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…
हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…