Samastipur

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आयेंगे समस्तीपुर, करेंगे कई योजनाओं का शिलान्यास, तैयारी पूरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सरायरंजन आयेंगे। इसको लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियों पूरी कर ली गयी है। सोमवार को उनके कारेकेट का फाइनल रिहर्सल भी किया गया। इस अवसर जिलाधिकारी सहित कई वरीय अधिकारी वहां मौजूद रहे। अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर कैंपिंग कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुसापुर में भुसनी मठ के पास पंडाल बनाया गया है। जहां पर मुख्यमंत्री का लोगों से संवाद करने की संभावना है।

वहीं मुख्यमंत्री बलान और जुमआरी नदी का जीर्णांद्धार की शुरुआत करेंगे। बलान नदी का 74 किलाेमीटर में तथा जमुआरी नदी का 54 किलोमीटर में उड़ाही का काम होना है। नदी में चेकडैम का भी निर्माण किया जाना है। नदियों के जीर्णांद्धार होने तथा चेकडैम बनने से नदियों में जल भी संचयित रहेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री के द्वारा जुमआरी और नून नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास किया जायेगा। इस पुल के बनने से लोगों को आवाजाही में सहूलियत होगी।

वहीं मनिका-नरघोघी बाइपास सड़का का भी मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे। यह नरघोघी मेडिकल कॉलेज को एसएच -88 से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है। लोगों को मेडिकल कॉलेज तक पहुंचने में बहुत सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री को आगमन को लेकर सुरक्षा के चौक चौबंद व्यवस्था किये गये हैं। जगह-जगह बैरिकेटिंग की जा रही है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किये गये हैं।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हुये अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं। कार्यक्रम स्थल व आसपास साफ-सफाई करायी गयी है। अधिकारियों ने साफ-सफाई का भी जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के साथ-साथ कई मंत्री व एनडीए गठबंधन के बड़े नेता भी तैयारी का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड का निर्माण भी कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों भी हर्ष व्याप्त है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

2 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

2 घंटे ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

4 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

11 घंटे ago