Samastipur

15 को समस्तीपुर आएंगे CM नीतीश, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 जुलाई को समस्तीपुर जिले के सरायरंजन व मोरवा प्रखंड क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन व संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को संभावित कार्यक्रम के अनुसार ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन परियोजना के ताजपुर से चकलालशाही तक के हिस्से का उद्घाटन करेंगे। इस मार्ग के चालू हो जाने से समस्तीपुर से पटना की ओर जानेवाले यात्रियों को बेहतर व त्वरित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री नरघोघी मेडिकल कॉलेज को एसएच-88 से जोड़नेवाली महत्वपूर्ण संपर्क पथ का शिलान्यास भी करेंगे। यह सड़क चिकित्सा सुविधा तक पहुंच को आसान बनाएगी और आपातकालीन सेवाओं में तेजी आएगी। इसके अलावे, जल संसाधन विभाग द्वारा बलान और जमुआरी नदी के उड़ाही कार्य की भी शुरुआत मुख्यमंत्री के हाथों की जाएगी।

इस कार्य से बाढ़ नियंत्रण व जल निकासी की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को राहत मिलेगी। वहीं दोनों नदियों की उड़ाही के साथ बलान नदी में दो चेक डैम का भी प्रावधान है। ताकि नदी में हर साल बरसात के मौसम में आये पानी का पूरे साल रोका जा सके। इसका लाभ दोनों नदियों के आसपास रहने वाले इलाके के लोगों को मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर संबंधित इलाकों में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर तैयारियों को ले तैयारी शुरू कर दी गयी है। इसको लेकर डीएम रोशन कुशवाहा व एसपी अरविंद प्रताप सिंह के द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी ने चकलालशाही पचभिंडा के समीप पुलिस पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देते हुए विधि व्यवस्था की जानकारी लिया। इस दौरान डीएम ने बताया कि सीएम के संभावित दौरे के मद़देनजर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

13 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

13 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

17 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago