समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक दिवसीय दौरे के दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला. जनसभा को संबोधित करते हुए किशोर ने कहा कि मोदी जी बिहार की जनता से वोट लेते हैं, लेकिन फैक्ट्री गुजरात के गांव-गांव में लगती है. उन्होंने सवाल किया, “जब वोट बिहार का है, तो फैक्ट्री बिहार में क्यों नहीं?” किशोर ने यह भी कहा कि बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए गुजरात की फैक्ट्रियों में मजदूरी करनी पड़ती है, जो एक गंभीर विडंबना है.
प्रशांत किशोर ने मोहिउद्दीननगर की जनता से अपील की कि अगली बार वोट डालते समय नेताओं के चेहरे न देखकर अपने बच्चों के भविष्य को देखें. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार की जनता लूटने वाले नेताओं को सबक सिखाए और शिक्षा तथा रोजगार को प्राथमिकता दे. उन्होंने कहा, “लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे नहीं, अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और रोजगार को देखकर वोट कीजिए.”
प्रशांत किशोर के समस्तीपुर दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. मोहनपुर के पत्थर घर चौक, बिंगामा चौक, पासवान चौक, और मिथिलांचल मॉल जैसे स्थानों पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया. नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत करते हुए शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…
बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…
हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…