समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- बिजली चोरी मामले को लेकर सहायक विद्युत अभियंता देवेंद्र शर्मा ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कनीय विद्युत सहायक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल विभूतिपुर देवेंद्र शर्मा द्वारा विभूतिपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी हैं। दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि थाना क्षेत्र के विभूतिपुर पुरब पंचायत वार्ड 17 निवासी गौरव कुमार के औद्योगिक परिसर पहुंचा तो पाया कि उनके परिसर में लगे मीटर जो की नेगेटिव बैलेंस के कारण 24 अप्रैल से ही विद्युत संबंध विच्छेद था, वहीं मीटर से पहले सर्विस तार में कटिंग बाईपास कर विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी।
उन्होंने कहा कि उनके पूर्व से 62 हजार 213 रुपए बकाया था। इन्होंने विद्युत चोरी से कुल 1 लाख 95 हजार 289 रुपये की क्षति हुई है। छापेमारी दल में कनीय विद्युत अभियंता नीतीश कुमार, रणधीर कुमार, अमरजीत पासवान, मानव बल ललित कुमार, प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे। इस संबंध में थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…