Samastipur

नगर थानाध्यक्ष ने आवेदन लेने में किया टालमटोल, थक-हारकर पीड़ित ने ASP से लगायी न्याय की गुहार

 यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एक मारपीट से जुड़े मामले में थानाध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने में लगातार टालमटोल किये जाने पर पीड़ित युवक ने सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय पांडेय को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। पीड़ित वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही निवासी सुभाष साह के पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि 11 जून को कोर्ट परिसर में उसके साथ लड़की पक्ष के लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी दिया।

इस दौरान उसके सर पर गंभीर रूप से चोटे आयी, जिसके बाद सदर अस्पताल में उसका इलाज किया गया। मंगलवार को भी जब नगर थानाध्यक्ष ने मामला दर्ज करने में टालमटोल की तो सर में पट्टी बांधे वह एसडीपीओ कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाने लगा। एसडीपीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके आवेदन को नगर थानाध्यक्ष को भेजते हुए फटकार लगाकर अविलंब प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

4 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

6 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

10 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

11 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

11 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

11 घंटे ago