Samastipur

शिवाजीनगर में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, मृतक की मां ने प्रेम प्रसंग में बेटे की हत्या कर शव टांग देने की जतायी आशंका 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के परसा पंचायत स्थित सरहिला गांव की एक गाछी से शुक्रवार को पेड़ से लटक रहे 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोर का बदन नग्न था। वह सिर्फ पैंट पहना रखा था। पेड़ के बगल में चप्पल पड़ा देखा गया। मृतक की पहचान पसरहिला गांव के ही उदगार मुखिया के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गयी।

इधर सूचना मिलते परिजन गाछी पहुंच कर शव से लिपटकर रोने लगे। रोती-बिलखती मां ललिया देवी ने बताया कि बड़ा लड़का रौशन कुमार अपनी पत्नी के साथ सोनीपत में रहकर मजदूरी करता है। छोटा पुत्र नीतीश भी अपने बड़े भाई के साथ सोनीपत में रहता था। तीन माह पहले ही एक शादी समारोह में अपनी भाभी के साथ गांव आया था। पड़ोस के एक घर पर आता-जाता था। उसी घर के लोगों ने गुरुवार की रात बुलाया था। रात करीब नौ बजे खाना खाकर घर से वह निकला था। उसके बाद घर नहीं लौट।

मृतक मां ने बताया कि रात में काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कोई अतापता नहीं चल सका। अगली सुबह लोगों ने सूचना दी कि बगल के गाछी के पेड़ में धोती के कपड़े से लटका हुआ उसका शव झूल रहा है। मां और भाभी सुनैना देवी ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के कारण नीतीश को घर से बुलाकर हत्या कर पेड़ से शव को लटका दिया गया है। मृतक की मां ने बताया कि पुलिस मोबाइल की जांच करे तो सारा राज खुल जायेगा। थानाध्यक्ष छोटे लाल सिंह ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

38 मिनट ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

53 मिनट ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

1 घंटा ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

10 घंटे ago