Samastipur

शिवाजीनगर में खेत में ठनका गिरने से किसान की मौ’त, परिजनों में मचा कोहराम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के वार्ड संख्या-3 के स्व. जग्गू मंडल के 73 वर्षीय पुत्र राजेंद्र मंडल की मंगलवार को खेत में ठनका गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुस्वार मृतक राजेंद्र मंडल अपने खेत में पानी की स्थिति देखने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और तेज गर्जना के साथ ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आकर मृतक राजेंद्र मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी जान चली गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक राजेंद्र मंडल पूरी तरह से कृषि पर निर्भर थे और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वे अपने पीछे पत्नी उर्मिला देवी, तीन पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव का माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही शिवाजीनगर पुलिस एवं राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद शिवाजीनगर पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है।

घटना की सूचना पाकर परसा पंचायत के मुखिया, समाजसेवी राम पुकार मंडल एवं पंचायत समिति सदस्य सरोज कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि सरकार की ओर से जो भी मुआवजा और सहायता राशि निर्धारित है, उसे दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता दी जाए, ताकि परिवार इस कठिन समय में आर्थिक संकट से उबर सके। इस संबंध में शिवाजीनगर सीओ वीणा भारती ने कहा कि परसा गांव में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिला है । घटना की जानकारी मिलते हैं राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

10 मिनट ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

1 घंटा ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

2 घंटे ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

3 घंटे ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

4 घंटे ago

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

7 घंटे ago