फोटो : सांकेतिक
समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में लगी सीटी स्कैन मशीन पिछले कई दिनों से खराब पड़ी है, जिससे दर्जनों मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर बीमारी या चोट के शिकार मरीजों को अब निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें अधिक खर्च उठाना पड़ रहा है।
बता दें कि यहां प्रतिदिन औसतन करीब 25 मरीजों का सीटी स्कैन होता है। कई दिनों से सीटी स्कैन नहीं हो पा रहा है, लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। न ही मशीन दुरुस्त कराने को लेकर कोई ठोस पहल नजर आ रही है। इस कारण मरीजों को बाहर निजी संस्थानों पर निर्भर होना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें हजारों रुपए खर्च करना पड़ रहा है।
वहीं, इस संबंध में सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि मशीन रखरखाव के लिए एजेंसी को जमा मिला हुआ है। संबंधित एजेंसी को मशीन दुरुस्त करवाने को लेकर लिखित रूप से कहा गया है। उन्होंने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही मशीन दुरुस्त हो जाएगी और सीटी स्कैन की सेवा फिर से शुरू हो जाएगी। बता दें कि मरम्मत के लिए विभागीय प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। लेकिन सवाल यह है कि जब तक यह प्रक्रिया पूरी होगी, तब तक लोग कहां जाएं। बंद सीटी स्कैन सेंटर।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…