समस्तीपुर : जिले के सभी थानों में चौकीदारी परेड का आयोजन रविवार को किया गया। परेड में चौकीदारों से उनके क्षेत्र में अपराध करने वाले शराब माफिया और अवैध हथियार का सप्लाई करने वाले अपराधियों के बारे में जानकारी ली गयी। हत्या, लूट, डकैती व अन्य मामलों में वर्षो से फरार अपराधियों के बारे में भी डिटेल्स ली गयी। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थानों में चौकीदारी परेड का आयोजन किया जा रहा है।
सभी चौकीदारों से मद्य निषेध, वारंटियों, फिरारियो, आर्म्स सप्लायर्स आदि के संबंध में सूचना प्राप्त की गई। एसपी ने चौकीदारों को निर्देश दिया कि अगर कहीं भी कोई भी सूचना उन्हें मिलती है तो वे अपने थानेदार के अलावे सीधे उन्हें भी बता सकते हैं ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। आपको बता दें कि जिले में विधि व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से जिले में लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अपराध करने वाले अपराधी पुलिस के हत्थे भी चढ़ रहे हैं।
जिला पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 24 घंटे विशेष अभियान चलाकर 25 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तारी के बाद सभी से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के पास 119.19 लीटर विदेशी शराब व 5 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। वहीं 26 वाहन से 83 हजार रुपये शमन की राशि वसूल की गई है।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…