Samastipur

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक भाई की मौ’त, दूसरा घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर अंगार घाट थाना क्षेत्र के राजेश्वर चौक के पास ट्रक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ टाड़ा गांव निवासी स्वर्गीय रंजीत राय का बेटा प्रियांशु कुमार (18) के रूप में की गई है। जबकि, जख्मी उमेश राय का बेटा गोलू कुमार है।

घटना की सूचना के बाद पहुंची अंगार घाट थाने की पुलिस ने मृतक के शव‌ को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना के संबंध में मृतक के मामा मिथिलेश राय ने बताया कि उनके भाई को बच्चा हुआ था। जिस कारण शुक्रवार रात छठी के भोज का आयोजन था। भोज खाने के लिए उनका भांजा प्रियांशु डढिया गांव आया था। सुबह वह अपने ममेरे भाई के साथ मोटरसाइकिल से पेट्रोल लाने के लिए गांव के ही पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था।

इसी बीच रोसड़ा की ओर से आ रही एक ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। इस घटना में प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गोलू कुमार जख्मी हो गया। जिसका उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी अंगार घाट थाने की पुलिस को दी गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव‌ को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

4 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

8 घंटे ago