Samastipur

समस्तीपुर रिलायंस ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल दो बदमाश लूटे गए 165.17 ग्राम आभूषण के साथ सारण से गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलर्स में बीते 28 फरवरी 2024 को हुए करोड़ों रुपये के आभूषण लूटकांड मामले में एसटीएफ टीम ने समस्तीपुर पुलिस के सहयोग से फरार चल रहे दो बदमाशों को सारण से लूट के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से लूटे गए कुल 165.17 ग्राम आभूषण भी बरामद किए हैं। जिसका अनुमानित मुल्य करीब 15 लाख रुपये है।

गिरफ्तार दोनों बदमाशों की पहचान सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्कवलीया वाजितपुर के अभिषेक राय और नैनी पश्चिम टोला के गोविंद कुमार के रूप में की गई है। इसको लेकर शुक्रवार को सदर एसडीपीओ-1 कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए एसडीपीओ सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर एसटीएफ की टीम बेहद सक्रिय रही। इसी दौरान दोनों फरार बदमाशों के घर पर होने की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही एसटीएफ की मदद से छापेमारी कर दोनों की गिरफ्तारी की गई।

बताया गया है कि घटना करने वाले बदमाशों में दोनों शामिल रहे थे और रिलायंस ज्वेलरी शाॅप के अंदर भी गये थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद अब तक 13 बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि, एक बदमाश की मौत हो चुकी है। वहीं दो बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद अब महज एक बदमाश की गिरफ्तारी शेष है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

5 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

6 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

11 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

16 घंटे ago