Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF ने दो भटके बालकों को किया बरामद, ट्रेन में छूटे बैग को भी बरामद कर यात्री को सौंपा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या- स्थित आरपीएफ पोस्ट को एक यात्री ने फोन कर सूचना दी कि ट्रेन संख्या 11062 में उनका बैग व एक बोरा छूट गया है। सूचना मिलते ही आरपीएफ उपनिरीक्षक श्यामसुंदर कुमार ने ऑन ड्यूटी आरक्षी अवधेश कुमार झा को सामान बरामद करने का निर्देश दिया। आरक्षी उक्त ट्रेन से सामान बरामद कर यात्री इश्तियाक मैनुद्दीन अंसारी को बुलाकर सौंप दिया गया।

दो भटके बालकों को किया बरामद :

समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से बुधवार की रात भटके दो नाबालिगों को आरपीएफ ने बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरपीएफ के उपनिरीक्षक विवेक कुमार व श्याम सुन्दर कुमार आरक्षी संतोष कुमार के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान इन्होंने दो बच्चों को डरे सहमे अवस्था में देखा। पूछताछ करने पर बच्चे ने भटक कर स्टेशन पर आने की बात बतायी। बच्चों ने खुद को खैरी थाना के धर्मपुर शीतल का बताया। उन्हें बचपन बचाव को सौंपा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

3 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

4 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

9 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

17 घंटे ago