Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन पर रेल नीर की आपूर्ति खत्म होने पर IRCTC ने पानी के अन्य ब्रांडों की बिक्री की दी इजाजत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन पर रेल नीर की आपूर्ति खत्म हो गई है। दूसरे दिन भी यात्रियों को रेल नीर उपलब्ध नहीं हो पाया। अधिकारियों की देखरेख में अप्रूव्ड पानी की बिक्री शुरू की गई है। रेल नीर की व्यवस्था दोनों स्टेशन पर ठप हो गई है। ऐसे में अब यात्रियों को बोतल बंद पानी के लिए अन्य विकल्प पर निर्भर रहना होगा। समस्तीपुर व दरभंगा स्टेशन पर रेल नीर की आपूर्ति चरमराई गई है।

समस्तीपुर में 18 जून से लेकर 2 जुलाई तक और दरभंगा में 17 जून से लेकर 1 जुलाई तक आईआरसीटीसी ने पेयजल आपूर्ति के लिए दूसरे अप्रूव्ड पानी की बिक्री की इजाजत दी है। 15 दिनों के लिए मोहलत दी गई है। इसमें रेल नीर के अलावा 14 तरह के अप्रूव्ड पानी की बिक्री भी की जायेगी। जिससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिल पाये।

बताते चलें कि समस्तीपुर और दरभंगा स्टेशन पर रेल नीर अनिवार्य था। फिलहाल दानापुर प्लांट से यहां आपूर्ति की जाती थी। पिक टाइम में रोजाना 1600 से लेकर 2000 पेटी तक की आपूर्ति एक स्टेशन पर हो रही थी। अधिकारियों की माने तो यात्रियों को पेयजल संकट नहीं हो इसके लिए अन्य ब्रांड की बिक्री की अप्रूवल दी गई है।

रेल नीर की व्यवस्था ठप होने का असर रनिंग ट्रेनों पर भी पड़ेगा। बिहार संपर्क क्रांति सहित कई ट्रेन समस्तीपुर और दरभंगा स्टेशन से रेल नीर की आपूर्ति लेते थे। जिन्हें अब हाजीपुर स्टेशन पर निर्भर रहना होगा। फिलहाल जानकारी के अनुसार हाजीपुर में रेल नीर की पर्याप्त व्यवस्था है। जहां से ट्रेनों में इसकी आपूर्ति हो सकेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

21 मिनट ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

6 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

16 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

17 घंटे ago