समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भुसकौल गांव में एक बंदर ने हमला कर एक लड़की को गंभीर रूप से जख्मी कर कर दिया है। आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में भर्ती कराया गया। जहां उसका समुचित इलाज किया गया। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि लड़की हरपुर भुसकौल निवासी मायाशंकर ठाकुर की 12 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी है।
लोगों ने बताया कि लड़की स्कूल परिसर में अवस्थित मंदिर में पूजा करने गई थी। इस दौरान अचानक बंदर ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर ने अबतक 50 से 60 लोगों पर हमला कर जख्मी कर दिया है। जिसमें दो दर्जन से अधिक स्कूली छात्र बताए गए है। लगातार बंदर के हमले से लोग दहशत में है। खासकर स्कूली छात्र छात्राएं स्कूल जाने से भी कतराते हैं। तो स्कूल परिसर में अवस्थित मंदिर जाना भी श्रद्धालुओं के लिए बड़ी समस्याओं में शामिल है।
उग्र ग्रामीणों ने बताया कि अगर मामले में जल्द प्रशासन ने पहल नहीं की। इधर अस्पताल सूत्रों की माने तो इस छात्रा को पूर्व में भी बंदर ने हमला कर जख्मी किया था। जिसका वैक्सीन का डोज अभी जारी है। ग्रामीणों ने इसके निदान में की दिशा में पहल नहीं की गई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बीडीओ रविश कुमार रवि ने बताया कि मामले में वन विभाग को पत्र भेजा गया है दुबारा रिमाइंडर भेजा जाएगा।
समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…
समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…
समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…
समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…
समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी छापेमारी…