Samastipur

पूर्व मंत्री के बेटे व ड्राइवर पर नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, घर पर हमला मामले में पूर्व मंत्री ने भी दिया आवेदन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : पूर्व मंत्री रामश्रय सहनी के बेटे मुकेश सहनी व उनके ड्राइवर रघुवीर महतो पर नाबालिग लड़की को जबरदस्ती उठाकर छेड़खानी करने के मामले में रविवार को पीड़ित नाबालिग के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने भी अपने घर पर हुए हमले व तोड़फोड़ को लेकर मुफस्सिल थाने में आवेदन देकर कुछ नामजद व दर्जनों अज्ञात पर मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

इधर नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को बताया की शुक्रवार की देर रात वह घर से बाहर अपने प्रेमी अंशु से मिलने निकली थी। जब प्रेमी से मिलकर वह घर जा रही थी तो घर के पास ही पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी के पुत्र मुकेश सहनी और उनके ड्राइवर रघुवीर महतो ने जबरदस्ती उसे रोक उसके साथ छेड़खानी की और उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद लड़की घर आ गयी और प्रेमी अंशु को फोनकर इसकी जानकारी दी।

इसके थोड़ी ही देर में प्रेमी अंशु फिर घर के पास आया। इसके बाद नाबालिग पीड़िता ने मुकेश सहनी और रघुवीर महतो पर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो भी बनाने की बात कहकर एक ऑडियो रिकार्डिंग परिवार वालों को भेज दिया और प्रेमी अंशु के साथ घर से निकल गयी। बाइक से वह दोनों घुमते हुए अंशु के किसी रिस्तेदार के यहां सिंघिया पहुंचे जहां बारिश में भीग जाने पर उसने कपड़ा भी बदल लिया।

इस बीच जब उसे पूर्व मंत्री के घर पर उसके साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या कर लाश को गायब कर देने की बात कहते हुए हंगामे की सूचना मिली तो वह नाटकीय ढंग से शनिवार की शाम मुफस्सिल थाने पर आ गयी। इस दौरान उसका प्रेमी अंशु वहां से निकल गया। इधर पूर्व मंत्री के घर पर हंगामे व दोनों आरोपियों की बेरहमी से पिटाई की जानकारी पुलिस को मिली तो थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच हालात को काबू में किया और ड्राइवर को हिरासत में लेकर निकले। इस दौरान पूर्व मंत्री का बेटा मुकेश सहनी मौका देख वहां से निकल गया।

इधर रविवार को नाबालिग पीड़िता ने पूर्व मंत्री के बेटे मुकेश सहनी और उनके ड्राइवर रघुवीर महतो पर जबरदस्ती छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह का बताना है की पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, वहीं एक अन्य आरोपी मुकेश सहनी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। पीड़िता का बयान न्यायालय में दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही मंत्री के फरार बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ऑडियो वायरल होने के बाद भड़का था आक्रोश :

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता रात दो बजे से गायब थी और उसी दौरान एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई जिसमें कथित तौर पर नाबालिग ने मुकेश सहनी और रघुवीर महतो पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसने कहा कि लोक-लाज और डर की वजह से वह घर छोड़ रही है। हालांकि, इस वायरल ऑडियो की पुष्टि Samastipur Town Media नहीं करती है, लेकिन ऑडियो क्लिप के सामने आने के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया और लोग भड़क उठे। इस दौरान वहां पहुंची पुलिस जीप के शीशा को भी आक्रोशित लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

6 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

6 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

9 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

10 घंटे ago