समस्तीपुर : जिला पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 24 घंटे विशेष अभियान चलाकर 51 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तारी के बाद सभी से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के पास से 7 लीटर विदेशी शराब, एक एके-47, एक इंसास राइफल, एक दोनाली राइफल का बैरल, 145 गोली, 4 खोखा, 6 मैगजीन, 1 लैपटॉप, 1 बुलेट बाइक, एक रूपये गिनने की मशीन, 3 लाख 40 हजार रूपये नगद, जमीन के कागजात व एक स्कूटी बरामद की गई है।
इसके अलावे समस्तीपुर पुलिस ने 9 वाहनों से 29 हजार रुपये शमन की राशि वसूली है। एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हत्या के एक मामले में गिरफ्तारी, शस्त्र अधिनियम के तहत 5 गिरफ्तारी, एससी-एसटी अधिनियम के एक मामले में एक गिरफ्तारी, हत्या के प्रयास के मामलों में 5 गिरफ्तारी, वारंट के आधार पर 25 गिरफ्तारी व शराब के कांड में 3 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…