समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना धर्मपुर बांदे गांव की है। बताया जा रहा है कि युवक ने दो साल पहले इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। सोमवार की देर रात पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति ने जहर खाकर जान दे दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही जांच पड़ताल में जुट गई है।
मृतक की पहचान धर्मपुर बांदे गांव के रहने वाले कैलाश सिंह के बेटे चिंटू कुमार उर्फ भोला के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया और शव को परिजन को सौंप दिया। घटना के संबंध में मृतक के भाई का बताना है कि उसके भाई ने शाहपुर उंडी गांव की एक लड़की से 2 साल पहले इंटरकास्ट लव मैरिज विवाह की थी। उसका भाई बेरोजगार था। इधर-उधर मजदूरी कर घर चलाता था।
शुरू में तो सब ठीक रहा, लेकिन पिछले कुछ महीनों में आर्थिक तंगी के कारण भोला का उसकी पत्नी से हमेशा विवाद होने लगा। विवाद को लेकर पिछले सप्ताह भोला की पत्नी मायके शाहपुर गांव चली गई थी। पत्नी के जाने से नाराज चिंटू सोमवार को अपना ससुराल पहुंचा था, लेकिन ससुराल में भी दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। भाई ने आरोप लगाया कि मनाने के दौरान कहासुनी के बाद भोला के ससुरालवालों ने उसे बेइज्जत कर वहां से निकाल दिया। देर शाम भोला घर लौटा था और काफी उदास था।
परिजनों के मुताबिक, रात में भोला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मंगलवार सुबह काफी देर तक उसका कमरा नहीं खुला, तो लोग उसके कमरे में गए तो भोला मरा हुआ था। बाद में परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक के भाई ने बताया कि भाई की शादी को करीब 2 साल हो गए थे, लेकिन दोनों को कोई बच्चा नहीं था।
आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…
चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…
बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…
समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…