Samastipur

एकलव्य राज्य आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के लिए समस्तीपुर पटेल मैदान में चयन ट्रायल प्रतियोगिता शुरू

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : एकलव्य राज्य आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के लिए बालक-बालिकाओं की दो दिवसीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता गुरुवार को शहर के पटेल मैदान में शुरू हुआ । इस ट्रायल में टेस्ट के आधार पर बालक व बालिका खिलाड़ियों का चयन होना है। पहले दिन समस्तीपुर के अलावा दरभंगा व मधुबनी जिले के 18 बालक व 12 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इसमें खिलाड़ियों का हाइट, वजन व शारीरिक दक्षता का टेस्ट लिया गया। दक्षता टेस्ट के तहत स्टैंडिंग वर्टिकल जंप 30 मी फ्लाइंग स्टार्ट, मेडिसिन बॉल थ्रो आदि का आयोजन हुआ। जिला खेल पदाधिकारी आकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र की योजना पूरे प्रदेश में संचालित की जा रही है। उक्त खेल परिप्रेक्ष्य में खिलाड़ियों के चयन ट्रायल प्रतियोगिता की जा रही हैं। इस चयन में अंडर-12 से 14 वर्ष के कक्षा नौवीं तक के अध्यनरत खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त प्रतिभागी को नामांकन में छूट दी जाएगी। प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण केंद्र के नजदीकी विद्यालय में नामांकन कराया जाएगा। आवासीय सुविधा, चिकित्सा सुविधा, प्रतिदिन पौष्टिक आहार, उच्च कोटि के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण की सुविधा, खेल पोशाक व खेल उपकरण आदि की सुविधा प्रदान की जाएगी।

खेल कार्यालय सहायक बरुण कुमार सिंह ने जिले के सभी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं कक्षा नवमी के अध्यनरत छात्र-छात्रा से अपील करते हुए कहा कि इच्छुक प्रतिभागी जिनकी उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच हो शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे से पटेल मैदान में अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें। मौके पर इस चयन प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, विनय कुमार विनय, एसके सिंह, विग्नेश कुमार, निखिल कुमार, राहुल कुमार, संजीव कुमार, खुशबू कुमारी, आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago