समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजीतपुर करनैल पंचायत से एक प्रेमी युगल के घर से फरार होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही युवती के घर में कोहराम मच गया। घर वालों ने जमकर हंगामा मचाते हुए युवक के घर वालों पर युवती को बरामद करने को लेकर दबाव बनाया। इस बाबत पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। बताया जाता है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
प्रेमी युगल के शादी की तस्वीर और वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों के बरामदगी के बाद ही सारे मामलों का खुलासा हो पाएगा। बताया जाता है कि उच्च विद्यालय में पढ़ने वाली एक युवती अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। इसकी जानकारी घरवालों को मिली तो युवक के घर वालों पर दवाब बनाए जाने लगा।
इसी क्रम में एक दो युवकों की पिटाई भी हुई जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए पूरे मामले की पड़ताल शुरू की। इस क्रम में बताया गया कि एक पंचायत का भी आयोजन किया गया जिसमें युवक के माता के साथ बदसलूकी करने का भी प्रयास किया गया। यह सब मामला चल ही रहा था कि प्रेमी युगल का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया के जरिए सामने आया जिसमें युवती ने कहा ही कि वह अपनी मर्जी से घर से निकली है और शादी रचाई है किसी को इससे एतराज नहीं होनी चाहिए। लेकिन घर वालों के द्वारा इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। मोबाइल लोकेशन के जरिए प्रेमी युगल के ठिकानों का पता लगाया जा रहा है।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…