Samastipur

समस्तीपुर में सस्पेंड पुलिस वाले के घर मिला AK-47, इंसास राफल, सैकड़ों राउंड कारतूस, डेढ़ करोड़ कैश, पैसे गिनने की मशीन, 5 गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में सस्पेंड ASI सरोज सिंह उर्फ निमकी सिंह के घर से भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला है। शुक्रवार की सुबह STF की टीम और जिला पुलिस की टीम सरोज सिंह के घर रेड करने पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही सरोज की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। फिर STF की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई।छापेमारी के दौरान घर से AK-47 राइफल, इंसास राइफल, रेगुलर राइफल और दो नाली बंदूक के साथ-साथ 145 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

फाइल फोटो : STF द्वारा गिरफ्तार जमादार सरोज सिंह उर्फ निमकी

सरोज 2008 बैच का सिपाही है। पटना में गर्दनीबाग के झुनझुन महल स्थित सरिता वाटिका के हाउस नंबर 4 B में छापेमारी कर कुल 1 करोड़ 40 लाख रुपए कैश बरामद किया गया। इसी ठिकाने से कैश गिनने की मशीन मिली है। सरोज पटना में ही सगुना मोड़ के नया टोला में महानंद राय के घर में किराए पर रह रहा था। टीम ने यहां पर भी छापेमारी की। यहां से 11 लाख रुपए के जमीन के एग्रीमेंट के दस्तावेज मिले।

टीम ने पटना में ही रूपसपुर थाना के तहत जमीन खरीद-बिक्री करने वाली कंपनी बीएल इंफ्रा ईव प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस में छापेमारी की। यहां से 2 करोड़ रुपए के जमीन के 40 एग्रीमेंट पेपर बरामद किए हैं। पुलिस ने सरोज सिंह समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। STF सभी आरोपियों को लेकर पटना आ रही है।

हत्या की प्लानिंग की सूचना पर पहुंची थी पुलिस :

बिहार पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, प्रिंस मुखिया और नवीन सिंह को जान से मारने की प्लानिंग थी। इसकी सूचना STF को मिली। इसके बाद STF की तरफ से कार्रवाई की गई।छापेमारी के दौरान सरोज सिंह के पास से एक AK-47 और 18 गोलियां बरामद की गई। निशांत कुमार राय के पास से एक इंसास राइफल, 70 गोलियां और 4 मैगजीन मिली।गिरफ्तार परशुराम सिंह के पास से एक कार्बाइन और 12 गोलियां, मुन्ना यादव के पास से एक रेगुलर राइफल, 2 दो नाली बंदूक, 45 गोलियां और 4 खोखे बरामद किए गए।

1.10 करोड़ की जमीन के कागजात भी मिले :

⁠सरोज सिंह के पास से 1.10 करोड़ रुपए की जमीन से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही एक बुलेट बाइक भी बरामद हुई है। फिलहाल, सरोज के पटना स्थित ठिकाने और वैशाली जिले के महनार के अलीपुर में सरोज के ससुर अरुण कुमार सिंह के घर पर छापेमारी चल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह छापेमारी के दौरान सरोज सिंह के समर्थकों ने फायरिंग की। इसके जवाब में STF की ओर से भी फायरिंग की गई। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। छापेमारी में STF टीम के साथ पटोरी के DSP बीके मेधावी और बिहार पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।

‘सुबह में अचानक घर पर पहुंची पुलिस की टीम’

ASI सरोज की चाची मुन्नी देवी ने बताया, ‘रात में गांव में शादी थी। वहां से आकर सो गई थी। आज पोते का बर्थ डे है। मेरी बड़ी बहू सबसे पहले सोकर उठी और गेट खोलकर देखी तो सामने पुलिस थी।थोड़ी देर बाद पुलिस घर में घुस गई। ऊपर के रास्ते सीढ़ी पर भी चढ़ी थी। पानी के टंकी से टूटा हुआ कुछ सामान मिला है। मेरे तीनों बेटे, विश्वजीत, अभिषेक और चंद्रलेश को पुलिस ने पकड़ लिया है।’ छोटा बेटा चेन्नई में रहता है। पुलिस क्यों आई, यह पता नहीं है। सरोज को एक आदमी मेरे घर पर कूदते देख लिया। इसलिए पुलिस मेरे घर घुस गई।

एक साल पहले हुआ सस्पेंड

1 साल पहले सरोज सिंह सस्पेंड हुए थे। उन पर आर्मी में अवैध तरीके से नौकरी दिलाना, अपराधियों से सांठ-गांठ और अवैध हथियार की तस्करी का आरोप था। सरोज सिंह बिहार पुलिस में ASI हैं, फिलहाल सस्पेंड हैं। बताया जाता है कि सरोज सिंह की अपने इलाके में दबंग पुलिस अफसर वाली छवि है। बिहार पुलिस महकमे के सीनियर ऑफिसर्स को सरोज सिंह के गलत कामों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्हें पहले ही निलंबित कर दिया गया था।

सरोज कुमार सिंह पहले PTC जवान थे। जहानाबाद के ट्रैफिक थाना में इसकी पोस्टिंग थी। 20 सितंबर 2024 को ये छुट्टी पर गया था। इसके बाद ये 12 अप्रैल 2025 तक ड्यूटी पर वापस नहीं लौटा। तब जहानाबाद SP ने इसके खिलाफ जांच शुरू करवाई। सब इंस्पेक्टर उपेंद्र मिश्रा जांच के लिए समस्तीपुर में सरोज के गांव गए, लेकिन घर पर वो नहीं मिला। उपेंद्र मिश्रा घर से मोहिउद्दीन नगर थाने गए, जहां से सरोज की क्रिमिनल हिस्ट्री का पता चला। उसपर 2013 से लेकर 2024 तक में जानलेवा हमले से लेकर आर्म्स एक्ट के कुल 9 FIR दर्ज मिले। इसके बाद जहानाबाद SP के आदेश पर सरोज को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए थे।

वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

7 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

7 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

9 घंटे ago