समस्तीपुर : शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर प्रांगण में सनातन रक्तदान समूह द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. मनोज की टीम ने भी रक्तदान किया। इस दौरान चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रक्तदान के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि रक्तदान सिर्फ एक सामाजिक कर्तव्य नहीं, बल्कि यह एक आत्मिक सुख है, एक ऐसा पुण्य कार्य, जो किसी अनजान ज़िंदगी को नया उजाला दे सकता है।
जब हम किसी के जीवन की डोर थामते हैं, तो हम ईश्वर के कार्य में भागीदार बनते हैं। समाज को अगर मजबूत बनाना है, तो हमें इस तरह के सेवा कार्यों में दिल से जुड़ना होगा। मैं हर युवा से निवेदन करता हूं, आइए, अपने रक्त की एक बूंद से किसी माँ की ममता बचाएं, किसी पिता की उम्मीद ज़िंदा रखें, किसी बच्चे का बचपन लौटाएं। यही असली सेवा है, यही असली मानवता है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…