Samastipur

समस्तीपुर : बारात में बाधा डालने को लेकर गांव में हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा बाइक से निकला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/खानपुर :- खानपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर अन्नु वार्ड 8 हरिहरपुर खेढ़ी गांव में बुधवार की रात पुलिस की मौजूदगी में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जानकारी के अनुसार वार्ड आठ निवासी सत्यनारायण साह के लड़के रोहित कुमार का विवाह होना था। जिसको लेकर लड़का के परिजन पूजा करने मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान पंचायत भवन से आगे कीचड़युक्त सड़क थी। जहां साइड लेने में हुई देरी के कारण इसी गांव के पूर्व जिपा स्व. परमेश्वर राम के पुत्र रामचंद्र राम ने विवाह पक्ष वाले परिजनों की पिटाई कर दी तो लोगों ने बीच-बचाव किया।

इस दौरान रामचंद्र को भी हाथापाई में पिटाई लगी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वहां विवाद खत्म करवा कर दोनों पक्षों को अलग कर दिया। इसके बाद शादी के लिए बारात जाने के लिए गाड़ियां दूसरे पक्ष के घर पर जा रही थी। तब उसके परिजनों ने रास्ता रोक दिया और बारात की गाड़ी को वापस लौटा दिया। पीड़ित पक्ष द्वारा डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी गई।

इसके बाद खानपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और डायल 112 की गाड़ी दल बल के साथ मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने जानकारी लेकर संबंधित पक्षों से आवेदन मांगा। लेकिन देर रात तक किसी भी पक्ष से आवेदन नहीं दिया गया। इस दौरान पूर्व जिप सदस्य के परिजनों ने बारात की गाड़ी भी नहीं जाने दी। थकहार कर दूल्हे को बाइक से एवं अन्य बारातियों को दूसरे रास्ते पर पैदल लाकर विवाह में जाने के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर फिलहाल किसी भी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद जांचोपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

7 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

13 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

14 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

16 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

21 घंटे ago