समस्तीपुर : भोजपुरी फिल्म अनमोल घड़ी की शुटिंग शहर के होली मिशन स्कूल में चल रही है। यह फिल्म युवाओं के मन, विचार, बुद्धि और उनके जीवन के निर्णायक मोड़ों को केंद्र में रखकर बनाई जा रही है। यह फिल्म समाज के उन 12वीं पास छात्रों की कहानी पर आधारित है, जिनमें से कुछ जीवन में सफल हो पाते हैं, जबकि कुछ दिशा से भटक जाते हैं। यह फिल्म युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने का काम करेगी। फिल्म की निर्माता चेतना झाम ने कहा कि यह सिर्फ एक मनोरंजक फिल्म नहीं बल्कि हमारी भाषा, संस्कृति और विरासत को समृद्ध करने का भी एक सशक्त प्रयास है।
उन्होंने बताया कि फिल्म ‘अनमोल घड़ी’ में अधिकतर कलाकार और तकनीकी टीम समस्तीपुर से ही हैं, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिल रहा है। उन्होंने भोजपुरी भाषा की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इसकी गरिमा को ठेस पहुंची है, लेकिन हम इस स्थिति को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि भोजपुरी में साफ-सुथरी, पारिवारिक और प्रेरणात्मक फिल्में बनाई जाएं जो युवाओं से जुड़ सकें और समाज में सकारात्मक प्रभाव डालें। चेतना झाम ने स्पष्ट बताया कि उनका सपना है कि बिहार के कलाकारों को अपने ही राज्य में पर्याप्त अवसर मिले और उन्हें बाहर जाकर संघर्ष न करना पड़े। उनकी सोच है कि अपनी माटी में रहकर ही कलाकार अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजो सकते हैं और बिहार का नाम रोशन कर सकते हैं।
इस अवसर पर होली मिशन स्कूल के प्रबंध निदेशक धर्माश रंजन ने भी चेतना झाम की सराहना करते हुए कहा कि यह फिल्म बिहार के गौरव को बढ़ाने वाला एक बेहतरीन प्रोजेक्ट है और उनकी सोच निश्चित तौर पर आने वाली पीढ़ियों के लिए नई राह तय करेगी। चेतना झाम का यह कदम वास्तव में सराहनीय है। एक महिला उद्यमी जब भोजपुरी सिनेमा में सकारात्मक बदलाव के इरादे से उतरती है, तो यह पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बिहारवासियों से आह्वान किया कि वे इस प्रयास को अपना भरपूर समर्थन दें।
समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…
बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…
समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी विभाग की…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…