Samastipur

रामभद्रपुर गांव पहुंच शोकाकुल परिजनों से मिले श्रम विभाग कल्याण बोर्ड राज्य कमिटी के सदस्य शिव पूजन ठाकुर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में मृत के शोकाकुल परिजनों से मिलने विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति बिहार के प्रदेश महासचिव एवं श्रम विभाग कल्याण बोर्ड राज्य कमिटी के सदस्य शिव पूजन ठाकुर रामभद्रपुर गांव पहुंचे और इस दुःख की घड़ी से धैर्य और हिम्मत से निपटने का सांत्वना दिया। उन्होंने कहा कि शोकाकुल परिवार के साथ बढ़ई समाज का एक-एक व्यक्ति खड़ा है। इतने बड़े हादसे के बावजूद भी प्रशासन के द्वारा शोकाकुल परिवार की सुधि नहीं लिए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया।

मौके पर श्रम विभाग के कल्याणपुर और शिवाजीनगर प्रखण्ड के श्रम अधिकारी से वार्ता किया तथा इस तरह की दर्दनाक घटना से हुई मौत पर बिहार भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से मिलनेवाली राशि का तुरन्त भुगतान कराने का आग्रह किया। मृत्यु प्रमाण पत्र, पोस्मार्टम रिपोर्ट, FIR की कॉपी प्राप्त होने पर श्रम विभाग के द्वारा तुरंत भुगतान करने का आश्वासन दिया है। मृतक संगठन के सदस्य भी थे।

मौके पर संगठन के प्रखंड संरक्षक कैलाश शर्मा, अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, जिला युवा सचिव अभिमन्यु शर्मा, गौरी शर्मा, राजू शर्मा, शिवाजीनगर प्रखण्ड कोषाध्यक्ष डॉ. राम प्रसाद शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे। बता दें कि कि स्व. अशोक शर्मा की मृत्यु हार्ट अटैक से गुरुग्राम में हो गई थी। लोग डेड बॉडी को एम्बुलेंस से ला रहे थे। अमेठी जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस सड़क हादसे का शिकार हो गया जिसमें स्व. अशोक शर्मा के छोटे पुत्र सतीश शर्मा, चचेरे भाई रवि शर्मा, दसौत (शिवाजीनगर निवासी) फूलो शर्मा की मृत्यु हो गई। वहीं ठेकेदार शंभू राय का हालत नाजुक बताया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

9 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

13 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

18 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

18 घंटे ago