Samastipur

बिहार के भूमि सुधार विभाग की रैंकिंग में उतार-चढ़ाव, समस्तीपुर का कल्याणपुर लंबी छलांग लगाकर 103वें से 8वें स्थान पर पहुंचा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की मई की महीने की रैंकिंग में बांका का फुल्लीडुमर अंचल पहले स्थान पर रहा। औरंगाबाद का हसपुरा दूसरे और बेगूसराय का खोदाबंदपुर तीसरे स्थान पर रहा। अप्रैल की रैंकिंग में जमुई का लक्ष्मीपुर दूसरे स्थान पर था। रैंकिंग सौ अंकों के आधार पर होती है। मुजफ्फरपुर का पारू अंचल पिछले महीने के 17 वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गया है। गया का डुमरिया सातवें से पांचवें, जमुई का लक्ष्मीपुर दूसरे से छठे, बांका का बांका सदर 12 वें से सातवें, समस्तीपुर का कल्याणपुर लंबी छलांग लगाकर 103 वें से आठवें, बक्सर का चक्की 280 वें से नौवें और कैमूर का अधौरा 94 वें से दसवें स्थान पर आ गया है।

रैंकिंग में अंतिम 10 अंचलों के नाम 

-काराकाट(रोहतास)- 48.33 अंक, सासाराम (रोहतास)- 48.24 , बोधगया (गया)- 47.95, बड़हरा (भोजपुर)- 47.25, शाहपुर (भोजपुर)- 47.15, राजपुर(रोहतास)- 46.63, कोढ़ा (कटिहार)- 46.20, दुल्हिन बाजार(पटना)- 46.05, जगदीशपुर (भागलपुर)- 44.93 एवं 10. बथानी (गया)- 43.03 अंक।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि प्रत्येक माह राजस्व के विभिन्न कार्यों के आधार पर रैंकिंग जारी की जा रही है। कार्यों की लगातार समीक्षा के कारण कार्यप्रणाली में सुधार दिख रहा है। अंचलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से जनता का भला होगा और समय से उनके कार्य पूरे होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

5 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

7 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

13 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

13 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

14 घंटे ago