Samastipur

हसनपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने युवती पर हमला कर गंभीर रूप से किया ज’ख्मी, पहले भी ले चुका कई जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव में शुक्रवार को शौच के लिए निकली आरती (20) को आवारा कुत्तों ने काट-काट कर जख्मी कर दिया। चीखने चिल्लाने पर लोग दौड़े और जख्मी को हसनपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने समस्तीपुर से डीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इलाज जारी है।

बताया जाता है शुक्रवार को लालो यादव की बेटी आरती डिहवार स्थान के समीप आम के बगीचा की ओर दो तीन सहेलियों के साथ निकली थी। इसी क्रम में आरती पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों का हमला देख साथ में गई लड़कियां चिल्लाने लगीं। हल्ला होने पर गांव से एवं आसपास के लोग दौड़े। लोगों को आता देख कुत्तों का झुंड भाग खड़ा हुआ।

इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि आरती का दोनों पैर एवं बांह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार किया गया। आरती को समस्तीपुर रेफर किया गया। फिर समस्तीपुर से दरभंगा रेफर किया गया। फिलहाल डीएमसीएच दरभंगा में युवती का इलाज चल रहा है। इससे पहले भी आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में बड़गांव के ही दो मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

पहली घटना बड़गांव में 28 अप्रैल की सुबह हुई। जब 20 की संख्या में आवारा कुत्तों ने एक 10 वर्षीय बच्ची बड़गांव वार्ड संख्या 7 निवासी स्व. हरे राम यादव व उषा देवी की पुत्री अस्मिता कुमारी को नोंच-नोंचकर मार दिया। बच्ची घर से बाहर शौच के लिए निकली थी। दूसरी घटना 6 जून की दोपहर हुई। जब आवारा कुत्तों का झुंड ने एक 13 वर्षीय किशोर को काट-काटकर लहुलुहान कर दिया था। कुत्तों के काटने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक गांव के ही वार्ड संख्या 12 निवासी संतोष पासवान का पुत्र सत्यम कुमार बताया गया। कुत्ते के काटने पर इलाजरत जख्मी युवती।

Avinash Roy

Recent Posts

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

13 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

15 घंटे ago