समस्तीपुर/पूसा :- प्रखंड के हरपुर भुस्कौल गांव में पिछले दो महीनों से एक बंदर ने कई लोगों पर हमला कर घायल कर दिया है। पिछले दो महीने के दौरान बंदर गांव वालों के साथ-साथ विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चें व राहगीर समेत करीब 60 लोगों को काटकर जख्मी कर चुका है। दो महीनों में बंदर काटे हुए करीब एक से दो जख्मी लोग प्रतिदिन वैक्सीन लेने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच रहे हैं। मध्य विद्यालय भुस्कौल के एचएम सीतेश कुमार ने बताया कि बंदर अब तक दो दर्जन से अधिक बच्चों को काटकर जख्मी कर चुका है।
बंदर के आतंक की जानकारी कई बार विभागीय लोगों को दी गई है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं वन विभाग की टीम भी पिछले तीन बार से बंदर को पकड़ने आ रही हैं लेकिन अबतक बंदर पकड़ा नहीं जा सका हैं। उन्होंने कहा कि एक बार तो उन्होंने बंदर को स्कूल के एक कमरे में बंद कर दिया था। हालांकि कमरे में बंद रहने के बावजूद वह वन विभाग की टीम के पकड़ में नही आ सका।
इधर कई ग्रामीणों ने बताया कि संभवतः विद्यालय के बच्चों ने बंदर को ईंट पत्थर मार मारकर चिढ़ाते हुए उन्हें सनकी बना दिया हैं। लोगों को देखते ही वह काटने के लिए दौर पड़ता हैं। लोगों ने कहा कि अब वह बंदर घरों में भी घुसकर नुकसान कर रहा हैं। कभी सामान उठाकर ले जाता हैं तो कभी कपड़ों को फाड़ देता हैं।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…