Samastipur

समस्तीपुर जिले में संभावित बाढ़ से बचाव को लेकर 17 स्थलों पर कराए गये तटबंध सुरक्षा के काम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : जिला के विभिन्न तटीय व संवेदनशील इलाकों में संभावित बाढ़ को ध्यान में रखते हुए कुल 17 स्थानों पर कटावरोधी एवं तटबंध सुरक्षा का कार्य कराया गया है। इसकी जानकारी जल संसाधन विभाग ने दी है। बताया गया कि बाढ़ पूर्व करायी जा रही तैयारियों में बाया नदी के दाहिने किनारे में 700 मीटर लंबे क्षेत्र में कटाव रोधी कार्य कराया गया है। वहीं बलान नदी के दाहिनी ओर, दलसिंहसराय के अंतर्गत ग्राम केवटा के पास पक्की सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया है।

गंगा नदी के बाएं किनारे चांदपुर धमौन रसलपुर के बीच भी कटाव रोधी कार्य कराये गये हैं। दलसिंहसराय के खानुआ के निकट व चकपरानो बलुआयी में भी पक्के सुरक्षा कार्य कराए गए हैं। इसी तरह बाया नदी के बाएं तटबंध पर ग्राम बदहुआ मोहनपुर घाट, चतरा काली मंदिर घाट, बदहुआ घाट व बदहुआ कुवार टोल घाट के निकट 250 मीटर से अधिक क्षेत्र में कटाव रोधी कार्य कराय गये।

जबकि बलान नदी के दाहिने तट पर मणियारपुर के पास एंटी फ्लड स्लूइस का निर्माण कराया गया है। उधर, बागमती नदी के दाहिने किनारे कल्याणपुर के मोरवारा गांव में तथा बूढ़ी गंडक तटबंध पर भोरे जयराम के पास कटाव रोधी कार्य एवं आरबीजीई के अंतर्गत भूशवर के पास भी संभावित बाढ़ के मद्देनजर कार्य कराये गये हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

7 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

11 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

16 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

16 घंटे ago