Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर कार-ऑटो की टक्कर में पिता की मौत व पुत्र जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ स्थित बाघमारा पुल के समीप सोमवार को तेज रफ्तार कार व ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें ऑटो सवार पिता-पुत्र जख्मी हो गये। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में पिता की मौत हो गई है। पुत्र की गंभीर अवस्था में इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जटमलपुर की ओर जा रहे ऑटो को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। जिससे पुल के साइड में लगे रेलिंग को तोड़ते हुए दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गया। इसमें घटना स्थल पर ही पिता का मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में ले जाया गया है।

मृतक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के कुढवा पंचायत के वार्ड चार नीम चकहैदर गांव के बतहु राय के पुत्र दिनेश राय व जख्मी पुत्र शिवम कुमार उर्फ बोलबम के रूप में हुई है। आक्रोशित लोगों ने बाघमारा पुल के समीप बीच सड़क पर शव रखकर कर सड़क जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना पर पहुंचे कल्याणपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, एसआई लल्लू प्रसाद मल्लहा, एएसआई हरेंद्र तिवारी ने बरहेता पंचायत के मुखिया जन्मेजय ठाकुर, कुढवा पंचायत के मुखिया किरण कुमारी का नेतृत्व कर रहे पति अरुण कुमार बाबा, उप मुखिया धर्मेंद्र राय के सहयोग से आक्रोशित लोगों को समझाते हुए सड़क जाम को समाप्त कराया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारकी लाभ योजना की सहायता राशि बीडीओ देवेंद्र कुमार के द्वारा देने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

16 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

22 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

23 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

23 घंटे ago