समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डीह पगड़ा में गुरुवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर एक लाख नगद सहित लाखों के गहने की चोरी कर फरार हो गये। इसकी शिकायत पगड़ा वार्ड संख्या-9 निवासी स्व. सुरेश प्रसाद सिंह की पत्नी शैल कुमारी देवी ने थाने में आवेदन देते हुए की है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी की वजह से सभी खाना खा कर रूम का ताला बंद कर के बाहर आंगन में सोने चले गयी। सुबह उठे और ताला खोलकर गेट खोला तो गेट अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला।
पड़ोसी की मदद से छत के रास्ते अंदर गये तो रूम में सामान बिखरा हुआ था। जिसके बाद डायल 112 को चोरी की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस के आने पर सभी रूम में गये तो घर में रखी अटैची, बक्सा, आलमारी का ताला टूटा हुआ था. सामान बिखरा था। वहीं आलमारी में रखे पुत्री रीना कुमारी के एक लाख नगद गायब थे। आलमारी में रखे सोने के चेन, मंगल सूत्र, अंगूठी, बाली लगभग दस भर व पच्चीस भर चांदी के जेवरात गायब थे। आवेदन मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…