Samastipur

समस्तीपुर जिले के 20 स्कूल आदर्श पोषण वाटिका के लिए किये गये चिह्नित, यहां पढ़ें नाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिले में हर प्रखंड का एक सरकारी स्कूल आदर्श पोषण वाटिका स्कूल बनेगा। इसके साथ 5/3 फीट का टैंक भी बनेगा। यह स्कूल प्रखंड का मॉडल आदर्श पोषण वाटिका स्कूल कहलाएगा। पूरे जिले में ऐसे कुल 20 सरकारी स्कूलों में आदर्श पोषण वाटिका का निर्माण टैंक के साथ किया जाएगा। मनरेगा योजना से ये सारे काम किए जाएंगे। डीपीओ एमडीएम रोहित रोशन ने बताया कि आदर्श पोषण वाटिका व टैंक निर्माण के लिए हर प्रखंड से एक – एक स्कूल का चयन कर लिया गया है। अब आगे का काम मनरेगा योजना से किया जाना है। मध्याह्न भोजन योजना समिति, बिहार, शिक्षा विभाग के निर्देश पर यह तैयारी की गई है।

पोषण वाटिका व टैंक नर्मिाण के लिए उक्त स्कूल में जमीन उपलब्ध हो चुका है। आदर्श पोषण वाटिका में जैविक खाद से हरी साक सब्जियों का उत्पादन होगा। जैविक खाद का निर्माण उक्त टैंक में किया जाएगा। इसका उपयोग सब्जी की खेती में किया जाएगा। इससे बच्चों को हरी ताजी सब्जियां भोजन में मिलेंगी जिससे उनका पोषण स्तर ठीक रहने के साथ ही उनका स्वास्थ्यय भी सुधरेगा। आदर्श पोषण वाटिका का अनुसरण अन्य स्कूल भी कर सकेंगे।

किस प्रखंड में किस स्कूल में बनेगा आदर्श पोषण वाटिका :

उजियारपुर प्रखंड में मवि देसुआ, शिवाजीनगर में उमवि परशुराम, बिभूतिपुर में मवि राघोपुर, बिथान में उमवि बेलसंडी, वद्यिापतिनगर में मवि कांचा, पूसा में मवि मोरसंड, सरायरंजन में मवि बथुआ बुजूर्ग, ताजपुर में मवि फतेहपुर, मोहनपुर में मवि रसलपुर, समस्तीपुर में उमवि हरपुर एलौथ, खानपुर में उमवि भथनाहा, वारिसनगर में बुनियादी वद्यिालय हांसा, सिंघिया में मवि लगमा उत्तर, हसनपुर में उमवि पातेपुर, दलसिंहसराय में मवि नगरगामा, मोहिउद्दीनगर में उमवि लखनपुर, मोरवा में उमवि मोरवा डीह, कल्याणपुर में बुनियादी वद्यिालय जनारधनपुर, रोसड़ा में उमवि महरौर, पटोरी में सोनावती रेशमा मवि, इनायतपुर

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

5 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

5 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

8 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

8 घंटे ago