Samastipur

प्रेम-प्रसंग में घर से भागी किशोरी ने किया सु’*साइड, 4 दिन पहले पुलिस ने सौंपा था परिजनों को

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाने के पांड में एक किशोरी ने गले में फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मंगलवार देर रात किशोरी की मौत होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनो को शव सौंप दिया।

बताया गया है कि 27 मई को किशोरी अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। खोजबीन में सफलता नहीं मिलने पर पिता ने अपनी पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी थी। प्राथमिकी के आलोक में अनुसंधान के दौरान पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के साथ ही उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।

कोर्ट के आदेश पर 6 जून को कथित अपहृता को पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया था। वहीं आरोपी प्रेमी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था। लेकिन चार दिन बाद अपने ही घर मे किशोरी फंदे से झूलती हुई मिली। जिसके बाद आनन-फानन में उसे फंदा खोलकर नीचे उतारा गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की विशेष छानबीन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

16 मिनट ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

6 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

6 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

7 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

7 घंटे ago