Samastipur

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को समस्तीपुर पुलिस साढ़े 85 हजार रुपये बरामद कर कराया वापस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : बिथान थाना क्षेत्र के मनोरवा खैरा सोहमा वार्ड संख्या-14 निवासी ओमप्रकाश सहनी के साथ हुए 98 हजार 623 रूपये के साइबर ठगी मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए 85 हजार 587 रूपये बरामद कर पीड़ित को लौटाया है। बताया गया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी बताकर ओमप्रकाश से केवाईसी के नाम पर 98 हजार 623 की ठगी कर ली।

इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर शिकायत संख्या 30502240004373 दर्ज की गई। इसके बाद समस्तीपुर साइबर थाना में साइबर कांड संख्या-31/2024 दर्ज किया गया। मामले की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, द्वितीय, समस्तीपुर के न्यायालय में हुई।

न्यायालय के आदेश के आलोक में साइबर थाने ने सक्रियता दिखाते हुए बुधवार को पीड़ित ओमप्रकाश सहनी के बैंक खाते में 85 हजार 587 की राशि वापस कराई। इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें और सतर्क रहें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

4 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

4 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

17 घंटे ago