Samastipur

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में चेकर गिरफ्तार, सोना का वैल्यूएशन बढ़ाकर मुख्य साजिशकर्ता को दिलाया था 23 लाख का लोन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 7 मई को 10 करोड़ के आभूषण और 15 लाख नकदी की हुई लूट मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए चेकर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी चेकर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा निवासी उमाशंकर प्रसाद के पुत्र अभिषेक गुप्ता के रूप में की गई है।

बताया गया है कि बैंक लूटकांड के मुख्य साजिशकर्ता आदर्श नगर निवासी व राजनीतिक दल ‘युवा क्रांतिकारी मोर्चा’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार झा ने चेकर अभिषेक गुप्ता की मिली भगत से सोना का वेल्यूएशन बढ़ाकर अपने पत्नी और बच्चों के नाम पर 23 लाख रुपये का गोल्ड लोन ले रखा था।

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर नगर थाना परिसर से बैंक लूटकांड के आरोपी के भागने के मामले में महिला दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

यह भी पढ़ें : बैंक लूटकांड का मास्टरमाइंड निकला इस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, मां-बेटी सहित 5 शातिर गिरफ्तार

बैंक द्वारा इसकी जानकारी होने पर चेकर अभिषेक गुप्ता को निष्कासित कर दिया गया था व रमेश झा पर गोल्ड लोन का पैसा जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था। इसके बाद रमेश झा ने कुख्यात अपराधी दीपक मुंशी के साथ मिलकर बैंक लूट की ही योजना बना डाली और 7 मई को दिनदहाड़े बैंक के लाॅकर से करीब 10 करोड़ रुपये के आभूषण व 15 लाख नगद लूट लिये।

बैंक में कौन सा आभूषण किस लाॅकर में है इसकी जानकारी चेकर अभिषेक गुप्ता को पहले से ही थी। उसने रमेश झा से इसका जिक्र कर रखा था। इसके बाद रमेश झा ने लूटकांड की पूरी पटकथा तैयार की थी। अभिषेक गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद बैंक आफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में अब तक कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं करीब डेढ़ करोड़ रुपये मुल्य के आभूषण की भी बरामदगी अलग-अलग जगहों से हो चुकी है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

8 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

13 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

15 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

15 घंटे ago