समस्तीपुर/दलसिंहसराय : जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को नगर परिषद के गोला घाट स्थित बलान नदी उड़ाही कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया। उन्होंने कहा, “मेरी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत दलसिंहसराय से हुई और सरायरंजन ने मुझे ऊंचाई दी। मैं इन दोनों जगहों का कर्जदार हूं।” साथ ही विद्यापति के लोगों का भी कर्ज दार हूँ क्यूँकि दोनों विधान सभा क्षेत्रों मे यह प्रखण्ड मेरे क्षेत्र का रहा।
मंत्री ने कहा कि दलसिंह सराय के लोगों का वर्षों पुरानी मांग बलान नदी की उड़ाही को आजम तक पहुंचाया। अब आप सबका सहयोग चाहिए ताकि बलान नदी को जीवन मिल सके। मंत्री ने बताया कि जब वे दलसिंहसराय आते थे, लोग एक ही मांग करते थे। बलान नदी को बचाइए। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान जब क्षेत्र की तीन पुरानी मांगों की जानकारी मांगी गई, तब उन्होंने बलान नदी और समस्तीपुर मथुरापुर स्थित गंडक पुल के समानांतर पुल की मांग रखी। इसके बाद विभागीय योजना बनी और दोनों योजनाओं को कैबिनेट से मंजूरी मिली।
उन्होंने बताया कि बिहार में पहले भी छोटी नदियों की उड़ाही हुई है, लेकिन बलान पहली नदी है जिसकी 78 किलोमीटर लंबी उड़ाही लगभग 322 करोड़ की लागत से शुरू हुई है। नदी में पानी के ठहराव के लिए इसमें दो चेक डैम बनाए जाएंगे, जिससे सालभर पानी बना रहेगा। किसानों को इससे लाभ होगा। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने दुनिया में पहचान बनाई है। उसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने भी देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। हर तरफ विकास हो रहा है। विपक्ष को इससे फर्क नहीं पड़ता, वह सिर्फ रिश्तेदारों को खोजने में लगा है। लेकिन जनता सब जानती है कि कौन क्या कर रहा है। समारोह में मंत्री का स्वागत नगर विकास समिति सह नगर परिषद के वार्ड पार्षद सुशील कुमार सुरेका ने बुके, अंगवस्त्र और माला पहनाकर किया।
मौके पर बढ़ प्रमंडल के मुख्य अभियंता नवल किशोर भारती, जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता गणेश प्रसाद सिंह और कार्यपालक अभियंता नवीन कुमार ने उड़ाही कार्य योजना की जानकारी दी। समारोह को जेडीयू के दुर्गेश राय, धीरेन्द्र प्रसाद सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, कांग्रेस के सत्यनारायण सिंह ने संबोधित किया। सभी ने बलान नदी की आवश्यकता और महत्ता पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता सुशील कुमार सुरेका ने की। संचालन सुनील कुमार बमबम ने किया। मौके पर एसडीओ किशन कुमार, डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी आयुष कुमार, नगर परिषद के वार्ड पार्षद आदि थे।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…