समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के अलावे बीडीओ सुप्रभात व शहर के गणमान्य लोगों ने भी शिरकत किया। इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लिया।
उपस्थित सभी लोगों से बीडीओ ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि इस तरह के पर्व के आगमन पर हम सभी एकत्रित होकर आपस में बैठकर अपनी अपनी सुझाव को साझा करते है। सभी से अपील है कि पर्व के दौरान सभी लोग आपसी भाईचारे का संदेश दें, ताकि इस थाना क्षेत्र का नाम रौशन हो और एक-दूसरे को इससे अच्छी संदेश का मौका मिल सके।
थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिन्हा ने कहा कि तीन दिनों के कुर्बानी में प्रेम प्रतीक के साथ पर्व का समापन करें। किसी भी तरह का भ्रामक प्रचार पर ध्यान नहीं दे। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचें। बकरीद का पर्व भाईचारा का संदेश देता है। क्षेत्र में शांति बनाये रखने का जिम्मेवारी सभी की है। सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर रहेगी। अफवाह फैलाया जाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…